कटिहार-जालंधर सिटी के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी.चौहान ने बताया, “5717 कटिहार-जालंधर सिटी साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी कटिहार से नौ बजे प्रस्थान कर नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से 17.10 बजे, सीवान से 18.15 बजे, थावे से 18.55 बजे, तमकुहीरोड से 19.47 बजे, पड़रौना से 20.30 बजे, कप्तानगंज से 21.30 बजे, गोरखपुर से 22.30 बजे, बस्ती से 23.35 बजे दूसरे दिन गोण्डा से 1.05 बजे, सीतापुर कैंट से 4.10 बजे छूटकर मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना स्टेशनों पर रुकते हुए जालंधर सिटी 18.30 बजे पहुंचेगी।”

इसी तरह वापसी यात्रा में 5718 जालंधर सिटी-कटिहार साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी जालंधर सिटी से 1.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.30 बजे कटिहार पहुंचेगी।

चौहान ने बताया, “इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. के दो कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493