वोडाफोन 10 मार्च तक मनाएगी महिला सप्ताह

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। वोडाफोन इंडिया छह से 10 मार्च के बीच एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगी। इस कार्यक्रम की थीम है ‘कनेक्टशीकैन।’ महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, कल्याण, उनके स्वास्थ्य में सुधार तथा कौशल एवं उद्यमिता की क्षमता विकसित करके लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

वोडाफोन इंडिया में ह्यूमेन रिसोर्सेज के डायरेक्टर सुवामॉय रॉय ने कहा, “हम एक समान अवसर देने वाले नियोक्ता हैं। हमारी विविध यात्रा एक ऐसी प्रणाली पर टिकी है जो महिला पेशेवरों के लिए आकर्षक है और उन्हें कार्यस्थल पर कामयाबी हासिल करने में मदद करती है। हमें खुशी है कि हम अपनी महिला सहकर्मियों के लिए इस विशेष पहल ‘कनेक्टशीकैन’ का आयोजन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सप्ताह के दौरान कार्यस्थल पर उनके योगदान का जश्न मनाएंगे।”

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन ने डिस्कवर ग्रेजुएट हायर के तहत 50 फीसदी से ज्यादा महिलाओं की भर्ती की है, जबकि 2013 में यह संख्या 38 फीसदी थी। इस प्रोग्राम के माध्यम से 2016 में 120 विद्यार्थी साथ जुड़े। जिनमें से 52 फीसदी महिलाओं की भर्ती की गई।

वरिष्ठ स्तरीय प्रबंधन पदों पर लिंग अनुपात 2013 में 10 फीसदी था जो अब तकरीबन 16 फीसदी है। 836 महिला कर्मचारियों में से 135 महिलाएं वरिष्ठ प्रबंधन पदों पर हैं। वोडाफोन इंडिया वर्तमान में देश भर में 40 एंजल स्टोर्स (वीमेन ओनली स्टोर) चला रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493