दिल्ली ही रहेगी दिल्ली, लेकिन लंदन की तरह साफ होगी : केजरीवाल

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) यदि आगामी नगर निगम चुनावों में जीतती है तो दिल्ली में लंदन की तरह सफाई होगी, लेकिन दिल्ली की संस्कृति बरकरार रहेगी।

मीडिया में रविवार को केजरीवाल के हवाले से कहा गया था कि उन्होंने दिल्ली को लंदन जैसा बनाने का निश्चय किया है। लेकिन, आप नेता कहा कि उन्होंने ऐसी बात कभी नहीं कही।

केजरीवाल ने मीडिया से कहा, “दिल्ली एक महान शहर है। यहां के लोग महान हैं और दिल्ली अपनी पहचान बनाए रखेगी।”

उन्होंने कहा कि यदि ‘आप’ के नियंत्रण में दिल्ली के स्थानीय निकाय आए तो यह लंदन की तरह या किसी दूसरे पश्चिमी देश की तरह साफ-सुथरी होगी। मौजूदा समय में नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी का नियंत्रण है।

उन्होंने कहा अभी दिल्ली में हर जगह कूड़े का ढेर है।

उन्होंने कहा कि जब आप ने फरवरी 2015 में दिल्ली का नियंत्रण अपने हाथ में लिया था, तो उसने चार क्षेत्रों को स्पष्ट तौर पर चुना। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी शामिल हैं।

केजरीवाल ने कहा कि यदि ‘आप’ के नियंत्रण में स्थानीय निकाय आया तो दिल्ली साल भर में लंदन की तरह साफ होगी। उन्होंने कहा कि इसे भाजपा और कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493