बांदा, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी बाईपास में रविवार को एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उसने अपनी सास और पति पर कथित तौर पर डीजल तेल डाल कर जलाने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाल के.पी. सिंह ने सोमवार को बताया कि तिंदवारी बाईपास में रहने वाली अखिलेश की पत्नी रेखा (21) रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दिए बयान में उसने अपनी सास फूलकली और पति पर कथित तौर पर डीजल तेल डाल कर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। हालांकि उसकी सास भी मामूली रूप से झुलस गई है।”
उन्होंने बताया कि विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है, उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath