अडेल ने प्रेमी सिमोन कोनेकी से शादी की

ब्रिसबेन, 7 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेमी अवार्ड विजेता गायिका अडेल ने अपने प्रेमी सिमोन कोनेकी के साथ शादी की पुष्टि की है।

‘एसेशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एडेल ने एक संगीत कार्यक्रम में इस खबर की पुष्टि की।

यह जोड़ा साल 2011 से ही साथ-साथ था और उनका एक 4 साल का बेटा एंगेलो है।

अडेल ने अपने हिट गाने ‘समवन लाइक यू’ के पीछे की कहानी को प्रशंसकों से साझा करते हुए कहा, “मैं याद कर रही थी कि हमारे रिश्ते की शुरुआत में मैं कैसा महसूस कर रही थी और वही इस गाने की प्रेरणा है।”

उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि पहली बार आप जब किसी के प्यार में पड़ते हैं तो वह दुनिया की सबसे अच्छी भावना होती है और मैं इस भावना की लत में हूं।”

उन्होंने हालांकि अपनी शादी के बारे में कोई अन्य विवरण नहीं दिया। लेकिन कहा जा रहा है कि क्रिसमस के बाद वे अपने परिवार और नजदीकी मित्रों को आमंत्रित कर लॉस एंजेलिस स्थित अपने बंगले में एक सादे समारोह में कोनेकी के साथ औपचारिक रूप से बंधन में बंधेगी।

उन्होंने पिछले महीने ग्रैमी अवार्ड समारोह में भी कोनेकी को अपना ‘पति’ बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493