विज्ञापन में काम करना जरूरी मानती हैं दिशा पटानी

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिशा पटानी का कहना है कि मनोरंजन-जगत के सितारों के लिए विज्ञापन करना बहुत जरूरी है, ताकि दर्शक उन्हें भूल न पाएं।

दिशा ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “विज्ञापन बहुत जरूरी हैं। चूंकि एक फिल्म बनने में काफी समय लगता है। इसे पूरा होने में लगभग 1 वर्ष लग जाता है। इस बीच आपको छोटे-मोटे काम करने की आवश्यकता होती है, ताकि लोग आपका चेहरा न भूलें।”

दिशा को पोन्ड्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में लिया गया है। वह प्योर व्हाइट डीप क्लीनसिंग फेशियल फोम का प्रचार करेंगी।

‘एम.एस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और कूंग फू योगा’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती के राज भी बताए।

उन्होंने कहा, “मैं सादगी में विश्वास रखती हूं। मैं त्वचा की क्लींजिंग और इसे हाइड्रेट रखती हूं। सोने से पहले जरूरी है कि चेहरे से मेक-अप हटाएं, त्वचा को साफ कर इसे हाइड्रेट करें।”

खूबसूरती की परिभाषा पर दिशा का कहना है कि वास्तविक और आत्मविश्वास से भरपूर होना ही खूबसूरती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493