दिल्ली : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया, साथ ही एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

नाबालिग के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद सोमवार रात आरोपी मिझावन को गिरफ्तार किया गया और उसके एक साथी को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि वारदात उस वक्त हुई, जब नेताजी सुभाष प्लेस में शकरपुर में रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा 4 मार्च को ट्यूशन पढ़ने के बाद वापस घर जा रही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “सादे कपड़ों में आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की तरह उसे रोका और कहा कि उनके पास उसका आपत्तिजनक एमएमएस है।”

अधिकारी ने कहा, “इसके बाद दोनों उसे पूछताछ के नाम पर एक निर्माणाधीन इमारत के पास ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।”

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दुष्कर्म का खुलासा न करने को लेकर धमकी भी दी।

पुलिस ने कहा, “सरकारी स्कूल की छात्रा ने बताया कि सोमवार को जब वह स्कूल से लौटी तो आरोपियों ने फिर उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493