इराकी सुरक्षा बलों का मोसुल के सरकारी कार्यालयों पर कब्जा

बगदाद, 7 मार्च (आईएएनएस)। इराकी सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चंगुल से मोसुल शहर के सरकारी कार्यालयों को मुक्त करा लिया।

‘इराकी न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, संघीय पुलिस दस्ते ने अपने बयान में कहा कि पश्चिमी मोसुल के जिले दिनदान के न्यायालय परिसर, पुलिस निदेशालय के साथ सेना ने जल और सीवेज विभाग के कार्यालयों को अपने नियंत्रण में ले लिया।

इससे पहले सोमवार को इराकी सुरक्षा बलों ने अल-सुमौद जिले को मुक्त कराया था।

मोसुल पर 2014 में आईएस के आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया था और जनवरी में इराकी सुरक्षा बलों द्वारा इसके पूर्वी हिस्से को आजाद कराए जाने से पहले इसे आतंकवादी समूह के ‘इस्लामी खिलाफत’ की राजधानी के रूप में घोषित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493