लखनउ, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। इस चरण में सात जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। क्षेत्रों में कुल 535 प्रत्याशी मैदान में हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी़ वेंकटेश ने बताया कि इस अंतिम चरण के मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
महिला प्रत्याशियों की संख्या 51 है। सबसे अधिक 24 प्रत्याशी वाराणसी कैंट विधान सभा क्षेत्र में हैं और सबसे कम 6 प्रत्याशी जौनपुर की केराकत सुरक्षित विस सीट पर हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी उत्तर, वाराणसी कैंट में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ वीवीपैड लगाए गए हैं जिनके जरिए इन विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं को वोट देते समय अपने मतदान की तस्दीक की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि 2012 के पिछले विस चुनावों में इन सात जिलों में कुल 57.92 प्रतिशत मतदान हुआ था।
उन्होंने बताया कि सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज और दुद्घी (आरक्षित) और चंदौली जिले के चकिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा जबकि शेष अन्य सभी विस क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath