नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘नारी शक्ति’ को सलाम किया।
मोदी ने एक बयान में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारीशक्ति के अदम्य जज्बे, दृढ़शक्ति और समर्पण को सलाम।”
मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न अभियानों के जरिये आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और महिलाओं को सामाजिक समानता प्रदान करा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को महिला सरपंचों के सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से महिला सरपंच हिस्सा लेंगी।
dharmpath.com dharmpath