नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद पद्मनाभन का बुधवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह आईएएनएस के कार्यकारी संपादक थे।
पद्मनाभन अगले महीने 50 वर्ष के वाले थे। उन्होंने होली फैमिली अस्पताल में अंतिम सांस ली।
उनके परिवार में मां शांता, पत्नी पोन्ना और बेटी तारा हैं।
उनके पिता दिवंगत जी.पद्मनाभन ने कई वर्षो तक प्रेस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और इंडियन एंड ईस्टर्न न्यूजपेपर्स सोसाइटी (आईईएनएस, जो अब आईएनएस के नाम से जाना जाता है) में सेवा दी।
अरविंद पद्माभन आईएएनएस से लंबे समय से जुड़े हुए थे। वह 1999 में इंडिया अब्रॉड न्यूजपेपर में बिजनेस प्रभाग के प्रभारी के तौर पर जुड़े। यह आईएएनएस का ही हिस्सा था।
वह आईएएनएस से पहले पीटीआई, टाइम्स ऑफ इंडिया और टीवी18 नेटवर्क से भी जुड़े हुए थे।
dharmpath.com dharmpath