वरिष्ठ पत्रकार अरविंद पद्मनाभन का निधन (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद पद्मनाभन का बुधवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह आईएएनएस के कार्यकारी संपादक थे।

पद्मनाभन अगले महीने 50 वर्ष के वाले थे। उन्होंने होली फैमिली अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके परिवार में मां शांता, पत्नी पोन्ना और बेटी तारा हैं।

उनके पिता दिवंगत जी.पद्मनाभन ने कई वर्षो तक प्रेस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और इंडियन एंड ईस्टर्न न्यूजपेपर्स सोसाइटी (आईईएनएस, जो अब आईएनएस के नाम से जाना जाता है) में सेवा दी।

अरविंद पद्मनाभन का जन्म 1967 में तमिलनाडु के तिरुनेल्वेली में हुआ था।

रिपोर्टिग, लेखन और संपादन के क्षेत्र में उनकी दक्षता के लिए पत्रकार बिरादरी में उनकी एक खास जगह थी।

अरविंद पद्माभन आईएएनएस से लंबे समय से जुड़े हुए थे। वह 1999 में इंडिया अब्रॉड न्यूजपेपर में बिजनेस प्रभाग के प्रभारी के तौर पर जुड़े। यह आईएएनएस का ही हिस्सा था।

उन्हें जल्द ही कार्यकारी संपादक बना दिया गया और कारोबार एवं अर्थव्यवस्था टीम के नेतृत्व की कमान सौंपी गई।

वह इससे पहले पीटीआई, टाइम्स ऑफ इंडिया और टीवी18 नेटवर्क से भी जुड़े हुए थे।

पद्मनाभन अपने जीवन की अंतिम सांस तक एक सरल एवं नम्र व्यक्ति और अपने कनिष्ठों के दोस्त बने रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493