आस्ट्रेलिया : नशीली दवाओं के खिलाफ छापेमारी में 8 गिरफ्तार

सिडनी, 8 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्टेलियाई पुलिस ने यहां मादक पदार्थो की तलाश में मारे गए छापे में सात पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने इनके पास से 24.62 करोड़ डॉलर मूल्य की नशीली दवा बरामद की है।

इस मामले में पुरुषों को सोमवार को सिडनी के उपनगर स्मिथफील्ड की इकाई से गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को अदालत में पेश किया गया।

महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और वह बुधवार को अदालत का सामना करेगी।

यह गिरफ्तारी पुलिस और ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल के संयुक्त जांच का हिस्सा थी जो अमेरिका से लाए जा रहे मादक पदार्थ का पता लगा रहे थे।

मादक पदार्थ को 396 बोतलों में प्रोटीन पाउडर के रूप में छिपाकर लाया जा रहा था। इसका कुल वजन 540 किलो था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493