राशि खन्ना, राकुल प्रीत ने महिला दिवस पर वीडियो जारी किया

चेन्नई, 8 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री राशि खन्ना और राकुल प्रीत सिंह ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष वीडियो जारी किया। दोनों ने दुनिया के साथ महत्वपूर्ण संदेश साझा किए हैं।

‘बिलीव इन यू’ नामक वीडियो राशि द्वारा निर्मित है। ‘जिल’ की अभिनेत्री ने कहा, “हम जैसा जीना चाहते हैं, वैसा जीने से क्यों डरते हैं। अपने सपनों से समझौता क्यों करते हैं। किससे लड़ रहे हैं। किसके साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि महिला के तौर पर वह यहां पुरुषों से दौड़ के लिए नहीं, बल्कि कामयाबी के लिए हैं।

राशि ने कहा कि महिला को परिभााषित करना चाहिए कि वह किस तरह का रास्ता अपनाना चाहती हैं।

दूसरी और राकुल प्रीत ने महिला दिवस पर अलग तरह की वीडियो बनाई, जिसमें उन्होंने कहा, “हम महिलाओं को याद क्यों रखें, उनकी उपलब्धियों और उनके संघर्ष सिर्फ एक दिन के लिए हैं।”

उन्होंने कहा कि हमेशा सुनीता विलियम्स या निर्भया ही चर्चा का विषय क्यों बनती हैं।

अपने अंतिम नोट पर उन्होंने कहा कि महिला दिवस के नाम पर किसी भी दिखावटी समारोह की जरूरत नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493