मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा जैसे फिल्मी सितारे महिला दिवस का जश्न मनाने के लिए आगे आए और जीवन में महिलाओं की अलग-अलग भूमिकाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिग्गज हस्तियों ने कहा :
अमिताभ बच्चन : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर..’उनके’ बिना यहां ‘हीरो’ भी ‘जीरो’ है।
प्रियंका चोपड़ा : इस महिला दिवस पर प्रत्येक लड़की, प्रत्येक महिला का अभिवादन करें।
अनिल कपूर : सुनीता कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर (अनिल कपूर की पत्नी व बेटियां) को महिला दिवस की बधाई। आपने जो कुछ किया और जो कुछ भी कर रहे हो सबके लिए धन्यवाद।
अजय देवगन : प्रत्येक दिन महिला दिवस मनाएं, इसके लिए केवल एक ही दिन की आवश्यकता नहीं है।
हेमा मालिनी : महिला दिवस की सभी को बधाई। आपकी सभी इच्छाएं और आकांक्षाएं पूरी हों।
अनुष्का शर्मा : इस महिला दिवस पर, मैं सभी महिलाओं से आग्रह करती हूं कि वे एक-दूसरे का सम्मान करें और प्यार करें। आप संघर्ष जानते हैं, सभी को संघर्ष का सामना करना पड़ा, आप जिस संघर्ष का सामना कर चुके हैं उसे अन्य किसी के लिए आसान बनाएं।
माधुरी दीक्षित-नेने: माताएं, बेटियां, पत्नियां सभी हमारे जीवन की प्रेरक हैं। सभी ने बाधाओं के खिलाफ काम किया, सभी का धन्यवाद। महिला दिवस की शुभकामनाएं!
सुभाष घई : सभी महिलाओं को मेरी सच्ची सलामी जो हर समय हर रूप में मां होती हैं। महिला दिवस की शुभकामनाएं।
अनुपम खेर : भगवान ने महिला को किसी अन्य को जीवन देने की शक्ति दी है। वह जानता है कि सभी महिलाएं खास हैं। अगर पुरुष मानते हैं तो उन्हें प्रत्येक दिन महिला दिवस का जश्न मनाना चाहिए।
नंदिता दास : महिला दिवस की बधाई।
सुष्मिता सेन: सभी खूबसूरत लोगों को महिला दिवस की शुभकामनाएं। सभी की बधाई की आभारी हूं। उन पुरुषों का सम्मान करती हूं, जो महिलाओं के उत्सव समारोह का हिस्सा हैं। सभी को प्यार।
सोनाक्षी सिन्हा : हम सब कुछ कर सकते हैं, तो ज्यादा से ज्यादा करें! महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
प्रकाश झा : हमारे ग्रह और इसकी सभ्यता का भविष्य! ‘महिला उन्मुख’ दुनिया के लिए उत्साहित। प्यार और सम्मान।
आर माधवन : सभी माताओं, बेटियों, पत्नियां, बहनों, चाची, भतीजी, चचेरी बहनों, दादी-नानी, पोती, बहू, सासु माओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।
dharmpath.com dharmpath