बीएसएफ ने पंजाब सीमा के पास 4.6 किग्रा हेरोइन जब्त की

चंडीगढ़, 8 मार्च (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के अबोहर क्षेत्र में 4.6 किग्रा हेरोइन बरामद की है। बीएसफ के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ ने यह हेरोइन गजनीवाला सीमा चौकी के पास जब्त की गई। सुरक्षा बलों ने सुरक्षा बाड़ के पास एक जगह मिट्टी खुदी हुई पाई।

अधिकारियों ने कहा कि इसे लेकर एक विशेष तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसमें 9 पैकेट (करीब 4.6 किग्रा) हेरोइन जब्त की गई।

हेरोइन को खेतों में छिपाया गया था। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 23 करोड़ रुपये हैं।

पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493