गांधीनगर, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान विरोध प्रकट करने वाली उत्तर प्रदेश की एक युवती को बोलने नहीं दिया गया।
पुलिस युवती का मुंह दबाकर कार्यक्रम स्थल से दूर लेकर चली गई।
मोदी यहां महिला पंचायत सदस्यों के समूह को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम शुरू होने से कई घंटे पहले गुजरात पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दो महिलाएं और आम आदमी पार्टी (आप) की एक कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया। वे प्रधानमंत्री के सामने अपनी शिकायत रखने आई थीं।
dharmpath.com dharmpath