ग्वाटेमाला के छात्रावास में आग, 19 बच्चे मरे

ग्वाटेमाला सिटी, 9 मार्च (आईएएनएस)। मध्य ग्वाटेमाला के छात्रावास में बुधवार को आग लगने से 19 बच्चों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सैन जोस पिनुला के वीरजेन डी ला असनसियन में आग लगने के बाद गंभीर रूप से घायल 20 से अधिक युवाओं को अस्पताल ले जाया गया।

समाचार पत्र ‘प्रेंसा लिब्रे’ के मुताबिक, छात्रावास में झड़प की वजह से आग लगी।

समाचार पत्र के मुताबिक, “ऐसा पता चला है कि छात्रावास में झड़प शुरू हुई जहां इस बीच छात्रों ने गद्दों मे आग लगा दी और यह आग पूरे परिसर में फैल गई जिस वजह से छात्र बचकर निकलने में नाकामयाब रहे।”

इस झड़प की शुरुआत मंगलवार रात को हुई जब लगभग 60 किशोर छात्रों ने खाने की खराब गुणवत्ता की वजह से फसाद शुरू कर दिया।

रूसवेल्ट अस्पताल के निदेशक कार्लोस सोटो ने बताया कि कई छात्रों की मौत आग में जलने से हो गई जबकि कई का उनके अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493