एल्बा को विमान में मेकअप करना पसंद

लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री जेसिका एल्बा का मानना है कि उन्हें विमान में मेकअप करना पसंद है और इस दौरान लोग उसे पागल समझते हैं।

लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री जेसिका एल्बा का मानना है कि उन्हें विमान में मेकअप करना पसंद है और इस दौरान लोग उसे पागल समझते हैं।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के अनुसार, एल्बा (35) यात्रा के दौरान साथी यात्रियों की परवाह किए बिना आई मास्क और मसाज करती हैं।

एल्बा ने ‘द ग्लॉस’ मैगजीन को बताया, “मैं उड़ान के दौरान यह करती हूं। मेरे पास जो व्यक्ति बैठा होता है वह सामान्य तौर पर मुझे पागल समझता है। अगर मेरी त्वचा में रूखापन आ रहा है तो मुझे अपनी त्वचा को ब्राउन फेशियल स्पा से ठीक करना पसंद है।

उन्होंने कहा, “चूंकि बहुत छोटा होता है तो इसे यात्रा के दौरान ले जाना आसान है। फेशियल करने के बाद जब मैं चेहरा साफ करती हूं तो मेरी त्वचा अच्छी हो जाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493