श्रीनगर, 9 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया।
सुरक्षाबलों ने पडगामपुरा गांव में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद जैसे ही गांव को चारों ओर से घेरा, गोलीबारी शुरू हो गई।
खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और एक अन्य आतंकवादी अभी छिपा हुआ है, जिसने बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी आत्मसमर्पण करने से इंकार कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, “उसके परिवार के कुछ सदस्यों ने भी उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन वह अपने फैसले से टस से मस नहीं हुआ।”
मुठभेड़ की खबर के बाद बनिहाल-बारामूला रेल सेवा को दिनभर के लिए रोक दिया गया क्योंकि इसका रेलवे ट्रैक पडगामपुरा गांव के पास से होकर गुजरता है।
dharmpath.com dharmpath