श्रीनगर, 9 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि एक नागरिक की भी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि नागिरक की पहचान आमिर वानी के रूप में की गई है। इसकी गर्दन पर गोली लगी थी।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नागरिक को प्रदर्शनों के दौरान गोली लगी या फिर मुठभेड़ के दौरान गोली उसे जा लगी।
सुरक्षाबलों ने पडगामपुरा गांव में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद जैसे ही गांव को चारों ओर से घेरा, गोलीबारी शुरू हो गई।
मुठभेड़ की खबर के बाद बनिहाल-बारामूला रेल सेवा को दिनभर के लिए रोक दिया गया क्योंकि इसका रेलवे ट्रैक पडगामपुरा गांव के पास से होकर गुजरता है।
dharmpath.com dharmpath