वेरका के मिल्क बूथ मोबिक्विक के साथ बने कैशलेस

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 9 मार्च (आईएएनएस)। ऑनलाइन वॉलेट कंपनी मोबिक्विक ने पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मिल्कफेड) के फ्लैगशिप ब्रांड वेरका के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी से पंजाब में वेरका के 525 बूथों में ग्राहक मोबिक्विक से कैशलेस भुगतान कर सकेंगे।

इस साल की शुरुआत में मोबिक्विक ने अमूल के साथ साझेदारी की घोषणा की थी, और अब तक अमूल के 7,000 आउटलेट व देश भर में 3,00,000 मल्टी-ब्रांडेड आउटलेट में कैशलेस भुगतान का संचालन कर रही है।

मोबिक्विक के मुख्य व्यवसाय अधिकारी विनीत सिंह के कहा, “पंजाब को कैशलेस बनाने के लक्ष्य के साथ, मोबिक्विक अग्रणी मिल्क कोऑपरेटिव वेरका के साथ जुड़कर कैशलेस भुगतान सेवा प्रदान करने की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है।”

वेरका की पंजाब के संगठित डेयरी बाजार में 75 फीसदी हिस्सेदारी है।

मोबिक्विक ने संगठित और असंगठित क्षेत्र में कई ऑफलाइन सेवा प्रदाताओं के साथ समझौते किए हैं, जिसमें बिग बाजार, क्रोमा, एनएचएआई, पैंटालून, ई.जोन आदि शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493