उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में कथित रूप से व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की जांच के लिए बीती 10 फरवरी, 2015 को न्यायाधीश अमरनाथ वर्मा की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया था। इस मामले में अपनी जांच पूरी कर न्यायाधीश वर्मा ने जांच रिपोर्ट राज्यपाल राम नाईक को सौंप दी है। अब इस रिपोर्ट पर विचार कर राज्यपाल निर्णय लेंगे।
dharmpath.com dharmpath