उप्र : 900 पेटी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार (फोटो सहित)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अमित पाठक ने बताया कि अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के उप्र में सक्रिय होने की सूचना पर एसटीएफ ने मुखबिरों का जाल बिछाया था। इस बीच प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई, आगरा को मुखबिर से सूचना मिली के अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह के कुछ सदस्य आगामी होली के त्योहार के अवसर पर अवैध देशी शराब की खेप लेकर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद की ओर आएंगे। इस सूचना पर फिरोजाबाद पुलिस लाइन से आगे हाईवे पर मटसैना जाने वाली सड़क पर अपनी उपस्थिति छिपाते हुए घेराबंदी की।

उन्होंने कहा, “थोड़ी देर बाद मुखबिर से प्राप्त सूचनानुसार एक ट्रक फिरोजाबाद की तरफ आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक चालक ट्रक की रफ्तार तेज कर भागने लगा, जिसका पीछा करके ट्रक को मटसैना रोड रेलवे फाटक विजयपुरा से पहले रोकर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसमें सवार तीनों अभियुक्तों में पंजाब के होशियारपुर जिले के जीत सिंह, अमरीक सिंह और उप्र के मैनपुरी के जनीश यादव को गिरफ्तार किया। उनके पास से ट्रक में 900 अदद पेटी देशी शराब (मूल्य लगभग 39 लाख रुपये) बरामद हुई। वहीं दो अभियुक्त मौके से भागने में सफल हो गए।”

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे देशी शराब चंडीगढ़ से लेकर आए थे। इसकी डिलेवरी शिकोहाबाद में देनी थी। उन्होंने भागे हुए अभियुक्तों के नाम वीरेश यादव, निवासी- भूपालगढ़ी थाना जलेसर जनपद एटा और टीटू उर्फ रितू यादव निवासी- खतौली थाना बैदपुरा जनपद इटावा बताया।

गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना-मटसैना, जनपद-फिरोजाबाद में दाखिल कर उनके विरुद्ध धारा- 420 व भारतीय दंड संहिता 60/72 के तहत मामला दर्ज कराया गया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493