भोपाल में पुलिस अकादमी की निर्माणाधीन इमारत ढही, 1 की मौत

भोपाल, 10 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेंट्रल अकादमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग (सीएपीटी) की निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल गुरुवार देर शाम ढह गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।

भोपाल दक्षिण के पुलिस अधीक्षक सिद्घार्थ बहुगुणा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि रायसेन रोड पर बिलखिरिया क्षेत्र में सीएपीटी की इमारत बन रही है। इस इमारत की तीसरी मंजिल पर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण चल रहा था कि तभी अचानक कुछ हिस्सा ढह गया और उसके मलबे में मजदूर दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।

बहुगुणा के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य शुक्रवार सुबह तक चला। मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जिस वक्त हादसा हुआ उस समय 17 मजदूर काम कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493