जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार तीसरे दिन बंद

जम्मू, 10 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को भी लगातार तीसरे दिन बंद रहा, जबकि 9.4 किमी लंबे नाशारी-चेनानी सुरंग को ट्रायल के तौर पर यातायात के लिए खोला गया है।

अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर को रामबन जिले को जोड़ने वाली सुरंग को गुरुवार दोपहर खोला गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के आखिर में इस सुरंग का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन करने वाले हैं। इससे जम्मू और श्रीनगर केबीच की दूरी 40 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।

इससे राजमार्ग पर भी यात्रा समय में दो घंटे की बचत होगी।

अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी और रामबन जिले में हुए भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर के लिए यातायात की अनुमति नहीं है।

रामबन जिले में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग बुधवार व गुरुवार को भी बंद रहा था।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात बंद होने की वजह से फंसे यात्रियों व वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा कि कोई भी यात्री या वाहन भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में नहीं फंसा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493