बर्मिंघम (इंग्लैंड), 10 मार्च (आईएएनएस)। ओलम्पिक चैम्पियन चीन के चेन लोंग को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप से बाहर होना पड़ा है।
टूर्नामेंट के पांचवें वरीय लोंग को थाईलैंड के तानोंगसाक एस. ने दूसरे दौर के मुकाबले में 21-6, 21-19 से हराया। लोंग ने 2015 में यह खिताब जीता था और इसके बाद 2016 में रियो में एकल का स्वर्ण हासिल किया था।
दूसरी ओर, थाई खिलाड़ी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।
छह बार के चैम्पियन लिन डान हालांकि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। लिन ने अपने ही देश के हुआंग युजियांग को 21-11, 21-11 से हराया।
शीर्ष वरीय मलेशिया के ली चोंग वेई भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। वेई ने चीनी ताइपे के वांग जुवेई को 21-18, 21-18 से पराजित किया।
dharmpath.com dharmpath