कोलकाता, 10 मार्च (आईएएनएस)। पुरस्कार विजेता नाट्य लेखक महेश एलकुंचवार के नाटक पर आधारित फिल्म ‘सोनाटा’ इस साल बीच अप्रैल में रिलीज होने के लिए तैयार है।
इस फिल्म का निर्देशन प्रशंसित फिल्मकार अपर्णा सेन ने किया है। यह फिल्म तीन अविवाहित महिलाओं के जीवन के उतार-चढ़ाव पर आधारित है।
करीब 103 मिनट की यह फिल्म तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में प्रोफेसर अरुणा चतुर्वेदी का किरदार अपर्णा सेन ने, बैंकर डोलन सेन का किरदार शबाना आजमी ने और पत्रकार सुभद्रा पारेख का किरदार लिलियट दूबे ने निभाया है।
एचके स्टूडियो की इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अपर्णा सेन ने किया है।
dharmpath.com dharmpath