उप्र में सपा-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आएगा : राहुल

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर जारी सर्वेक्षणों को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का गठबंधन ही सत्ता में आएगा।

राहुल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आ रहा है। मैंने बिहार को लेकर भी चुनावी सर्वेक्षण देखे हैं।”

बिहार विधानसभा के लिए 2015 में हुए चुनावों के बाद अधिकांश सर्वेक्षणों में जनता दल (युनाइटेड)- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ कांटे की टक्कर दिखाई गई थी, लेकिन नतीजे महागठबंधन के पक्ष में रहे थे, जिसने भाजपा के मुकाबले भारी अंतर से जीत दर्ज की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493