काठमांडू, 10 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के पश्चिमी जाजरकोट जिले में एक बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
जाजरकोट के मुख्य जिला अधिकारी कृष्णा चंद्र पोडेल ने कहा कि गुरुवार को छिंचू-जाजरकोट मार्ग पर एक यात्री बस के राजमार्ग से करीब 200 मीटर नीचे गिरने पर 15 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती घायलों में से 11 लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath