भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देने की जरूरत : बैजल

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने युवाओं में रोजगार की जरूरत पर बल देते हुए गुरुवार को कहा कि देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने की जरूरत है।

बैजल ने कहा, “उद्यमिता को बढ़ावा देने की अत्यधिक जरूरत है। भारत की निगाह इस पर है। विश्वविद्यालय देश के युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करने में बेहद खास भूमिका निभा सकते हैं।”

इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बैजल ने कहा, “गैर जानकार नागरिक खराब नीति निर्माण की वजह बनते हैं। लोगों में जागरूकता जीवन, काम और नागरिकता के भाव को बढ़ावा देती है। शिक्षा व्यवस्था जीवन के बारे में शिक्षा दिए बिना केवल पैसे बनाने के बारे में नहीं हो सकती।”

बैजल ने कहा कि शिक्षा युवाओं को जीवन के बारे में तैयार करने, उनमें सोच-विचार की क्षमता और रचनात्मकता विकसित करने के लिए होनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493