नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि इस वर्ष 18 फरवरी तक प्राप्त रपटों के अनुसार, स्वर्ण मुद्रीकरण योजना के तहत अबतक 6,410 किलोग्राम सोना जमा हुआ है।
नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि इस वर्ष 18 फरवरी तक प्राप्त रपटों के अनुसार, स्वर्ण मुद्रीकरण योजना के तहत अबतक 6,410 किलोग्राम सोना जमा हुआ है।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा, “18 फरवरी तक स्वर्ण मुद्रीकरण योजना के तहत 6,410 किलोग्राम सोना जमा हुआ है।”
अब तक सॉवरेन गोल्ड बांड की सात किस्तें जारी हो चुकी हैं।
सरकार ने नवंबर 2015 में सोना खरीदने के एक विकल्प के रूप में सॉवरेन गोल्ड बांड योजना जारी की थी।
dharmpath.com dharmpath