नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और हरियाणा की एक जेल के अधिकारी की हत्या की साजिश रचने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने उत्तरी द्वारका के ककरौला के रहनेवाले सोमबीर (30) को गिरफ्तार किया है। इस शातिर अपराधी के खिलाफ दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस उपायुक्त जी. रामगोपाल नायक ने बताया कि सोमबीर उत्तम नगर में एक प्रोपर्टी डीलर की हत्या में वांछित है। अपराध शाखा की टीम ने उसे सोमवार को द्वारका के सेक्टर-16 से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि सोमबीर हरियाणा के राजेश नाहरी गैंग और दिल्ली में सक्रिय मनजीत महाल गैंग से जुड़ा है। संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद उसने पुनीत यादव के साथ मिलकर पिछले साल आठ नवंबर को उत्तम नगर में प्रोपर्टी डीलर बिजेंद्र कुमार की हत्या कर दी थी।
नायक ने कहा, “वह उत्तम नगर से आप विधायक नरेश बाल्यान की हत्या की साजिश रच रहा था। उसे शक था कि संपत्ति विवाद में बाल्यान उसके विरोधी गुट की मदद कर रहे हैं।”
पुलिस ने बताया कि सोमबीर व्यतिगत रंजिश के कारण पानीपत जेल के उपाधीक्षक की हत्या की साजिश भी रच रहा था।
dharmpath.com dharmpath