मदर डेरी ने दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। मदर डेरी ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा है, “मदर डेरी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पॉलीपैक और टोकन दूध के दाम बढ़ाने पर बाध्य है। बढ़ी हुई कीमत शनिवार (11 मार्च) से लागू होगी।”

अब मदर डेरी का फुल क्रीम दूध 52 रुपये प्रति लीटर, टोन दूध 42 रुपये, डबल टोन दूध 38 रुपये, टोकन दूध 38 रुपये, स्किम्ड दूध 34 रुपये और गाय का दूध 42 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

कंपनी ने कहा है कि टोकन दूध का दाम आखिरी बार मई 2014 और पॉलीपैक दूध का दाम जुलाई 2016 में बढ़ा था। लागत बढ़ने के बावजूद दूध के दाम में इसके बाद बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493