श्रीनगर, 10 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सेना के मेजर एल. रामबो सिंह ने अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करते हुए जान गंवा दी। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मेजर सिंह इस अति दुर्गम इलाके में सामरिक भंडारों से लदे वाहनों के काफिले का नेतृत्व कर रहे थे। यह काफिला तांगत्से से कारू जा रहा था, और इसी दौरान गुरुवार को उनका निधन हो गया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, “मेजर एल. रामबो सिंह ने लद्दाख के पूर्वी इलाके की अत्यंत कठिन जलवायु और पहाड़ी इलाकों में विषम परिस्थितियों में अपने कत्र्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान गवां दी।”
मेजर के परिवार में उनकी पत्नी और तीन वर्षीय बेटा है।
dharmpath.com dharmpath