जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा यातायात के लिए खुला

जम्मू, 18 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। यह शुक्रवार को शाम से बंद था और सड़क को यातायात के अनुकूल बनाए जाने के बाद इसे शनिवार को एक बार फिर खोला गया। शुक्रवार को भी यह राजमार्ग एकतरफा यातायात के लिए खोला गया था।

रामबन जिले में भूस्खलन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके मद्देनजर इसे बंद करने का फैसला लिया गया था। कई जगह पर सड़क धंस गई है।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया, “वाहनों को श्रीनगर से जम्मू आने की अनुमति दी गई है। किसी भी वाहन को विपरीत दिशा से जाने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध सेना तथा अर्धसैनिक बलों पर भी लागू होगा।”

उन्होंने कहा, “भूस्खलन के कारण कुछ स्थानों पर सड़क संकरी हो गई है। वाहनों के सुगम परिवहन के लिए एकतरफा यातायात बहाल करने का फैसला लिया गया है।”

भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण यह राजमार्ग इस माह अधिकांशत: बंद ही रहा।

राजमार्ग बंद होने के कारण घाटी में सब्जियों, मांस, अंडों तथा दुग्ध उत्पादों की कमी हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493