..जब सान्या की ताल पर नाचे आमिर

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान की बहुप्रशंसित फिल्म ‘दंगल’ से फिल्म जगत में कदम रखने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अभिनेता को अपनी ताल पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया।

इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ में आमिर ने सान्या के पिता का किरदार निभाया था।

सान्या ने आमिर की अगली आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के एक गीत की कोरियोग्राफी की है और उन्होंने इस गाने में आमिर के लिए काफी मुश्किल नृत्य मुद्राओं की तलाश की, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शिनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता ने भी संगीत की ताल पर इन्हें आसानी से कर दिखाया।

इस अनुभव के बारे में सान्या ने कहा, “मुझे डांस बहुत पसंद है और इससे जुड़ी हर चीज मुझे पसंद है। जब निर्देशक अद्वैत चंदन ने मुझे आमिर की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के एक गीत की कोरियोग्राफी के लिए पूछा, तो मैं काफी हैरान हुई।”

सान्या ने कहा, “मैंने अपने सपने में भी ऐसी चीज करने के बारे में नहीं सोचा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493