बासेल, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारत के एचएस प्रनॉय और मिश्रित युगल जोड़ीदार प्रणव जेरी चोपड़ा तथा एन. सिक्की रेड्डी यहां जारी स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं।
मौजूदा चैम्पियन और पांचवें वरीय प्रनॉय को शुक्रवार रात को चीनी खिलाड़ी शी युगी को हाथों 19-21, 11-21 से हार मिली। यह मैच 39 मिनट चला।
दूसरी ओर, प्रनॉय और सिक्की को चीन के झां नान और ली युनहुई ने 21-19, 21-17 से हराया। यह मैच 38 मिनट चला।
अब इस टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath