पाकिस्तान 2 भारतीय मौलवियों का पता लगा रहा है : बासित

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने शनिवार को यहां कहा कि लाहौर के दाता दरबार की यात्रा के बाद लापता हुए दो भारतीय मौलवियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

बासित ने यहां ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2017’ को संबोधित करते हुए कहा, “इस मुद्दे को भारत सरकार ने उठाया है। हमारे अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी कि उन्होंने इस घटना के बारे में पाकिस्तानी अधिकारियों से बात की है।

भारतीय नागरिक सैयद आसिफ अली निजामी (80) और उनके भतीजे नाजिम अली निजामी आठ मार्च को पाकिस्तान गए थे और उन्होंने 13 मार्च को बाबा फरीद की दरगाह पर ‘चादर’ चढ़ाने के लिए लाहौर की यात्रा की थी।

उल्लेखनीय है कि 14 मार्च को उन्होंने लाहौर में दाता दरबार सूफी दरगाह पर दूसरी ‘चादर’ चढ़ाई।

अगले दिन कराची लौटने के लिए जब दोनों हवाईअड्डे पहुंचे तो नाजिम अली निजामी को कुछ दस्तावेजों के लिए रोक लिया गया और आसिफ को विमान में सवार होने की इजाजत दी गई।

आसिफ जब कराची हवाईअड्डे पर पहुंचे तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों से कहे कि वे उन्हें ले लें, लेकिन वह बाहर नहीं निकले।

उसके बाद से ही उनके मोबाइल फोन बंद हैं और भारत में उनके परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493