‘लापता’ भारतीय मौलवी पाकिस्तान से लौटे (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में लापता हुए दोनों भारतीय मौलवी सोमवार को दिल्ली लौट आए हैं। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह के मौलवी सैयद आसिफ अली निजामी (80) और उनके भतीजे नाजिम अली निजामी सोमवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरे और बाद में वे अपने घर चले गए।

आसिफ अली निजामी के बेटे सैयद साजिद अली ने कहा, “दोनों घर पहुंच गए हैं और सही-सलामत तथा सुरक्षित हैं। वापस लौटकर वे बेहद उत्साहित हैं। उन्हें सुरिक्षत वापस लाने के लिए हम विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हैं।”

दोनों मौलवी जब हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे तो लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कहा था कि उन्होंने दोनों से बातचीत की है। वे सुरक्षित हैं तथा सोमवार को भारत पहुंचेंगे।

सुषमा ने इस मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज से भी बात की थी।

दोनों मौलवी लाहौर के दाता दरबार की यात्रा पर गए थे। बुधवार 15 मार्च को वे लापता हो गए थे।

बाद में दोनों कथित तौर पर सिंध के एक दूर दराज के गांव में मिले थे, जहां बताया गया कि मोबाइल संपर्क नहीं है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा गया कि दोनों मौलवी ग्रामीण सिंध में कराची के नजीमाबाद इलाके में मिले, जहां वे ‘अपने अनुयायियों से मिलने गए थे और वहां संचार नेटवर्क नहीं था।’ इसलिए वे अपने रिश्तेदारों को अपने बारे में सूचित नहीं कर पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493