जस्टिन बीबर के भारत दौरे पर जैकलीन करेंगी उनकी मेजबानी

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पॉप स्टार और ग्रैमी अवार्ड विजेता जस्टिन बीबर के मई में भारत दौरे के दौरान उनकी मेजबानी करेंगी। वह उन्हें मुंबई के विभिन्न मशहूर जगहों पर लेकर जाएंगी। उनकी इच्छा है कि वह बीबर को हर देसी चीज का स्वाद चखाएं।

बीबर 10 मई को डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में परपज वर्ल्ड टूर कार्यक्रम के तहत प्रस्तुति देंगे।

जैकलीन गायक को गेटवे ऑफ इंडिया, इस्कान टेम्पल, खरीदारी के लिए मशहूर बाजार कोलाबा कॉजवे के साथ ही आटो के जरिए बांद्रा की सड़कों के भी चक्कर लगवाना चाहती हैं।

जैकलीन ने अपने बयान में कहा, “मैं जस्टिन बीबर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मैंने पहले से ही कुछ ऐसी तैयारी कर रखी है जिससे मुझे लगता है कि उनकी यात्रा बहु आयामी हो जाएगी। उनके भारत में आने पर मैं उन्हें देसीपन का अहसास कराना चाहती हूं। मैं उनकी टूर गाइड बनूंगी।”

अभिनेत्री ने हाल ही में खुले अपने रेस्तरां के मेन्यू में महाराष्ट्रियन, दक्षिण भारतीय और गुजराती व्यजंनों को शामिल किया है। फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ की अभिनेत्री बीबर को धारावी के झुग्गी इलाके में रहने वाले वंचित बच्चों से मिलाने भी ले जाना चाहती हैं।

व्हाइट फॉक्स इंडिया के निदेशक व इस टूर के प्रमोटर अर्जुन जैन ने कहा कि गायक कि यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप देने का काम हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493