अंकित गेरा ने ‘अग्निफेरा’ के लिए मार्शल आर्ट्स सीखा

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अंकित गेरा अपने नए टीवी शो ‘अग्निफेरा’ के लिए मार्शल आर्ट्स सीख रहे हैं और छरहरे दिखने के लिए सख्त आहार का पालन कर रहे हैं।

अंकित ने इस शो में लंदन से एमबीए कर के लौटे अनुराग की भूमिका निभाई है, जिसके लिए वे अभी तक 10 किलो तक वजन कम कर चुके हैं।

अंकित ने एक बयान में कहा, “पर्दे पर युवा दिखना काफी कठिन काम है। मुझे इसके लिए वजन घटाना पड़ रहा है। इसलिए मैंने मार्शल आर्ट्स के द्वारा इसे करने का फैसला किया। मैं इसे हमेशा सीखना चाहता था और मैं समझता हूं कि वजन घटाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।”

उन्होंने कहा, “मैं पिछले चार महीनों से इसका प्रशिक्षण ले रहा हूं और यह भी सुनिश्चित कर रहा हूं कि संतुलित आहार के साथ पर्याप्त नींद लूं। इस तरह मैं अपना इच्छित शरीर पा सकूंगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे नए लुक को पसंद करेंगे।”

यह शो बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें दो अपरंपरागत दुल्हन के साथ एक असहाय दुल्हे की असामान्य दुविधा और उलझनों पर आधारित कहानी है। इसमें युक्ति कपूर और सिमरन कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं तथा यह शो एंडटीवी पर सोमवार से प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493