लखनऊ, 21 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह 25 मार्च के बाद से ही तापमान में और इजाफा होने तथा पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलेगी। वायुमंडल में नमी कम होने की वजह से ठंडी हवाएं चलनी बंद हो गई हैं। इसलिए तापमान में अचानक वृद्घि देखने को मिल रही है। अगले सप्ताह तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की सम्भावना है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री, इलाहाबाद का 17 डिग्री, कानपुर का 19 डिग्री, झांसी का 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath