भोपाल, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है।
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के ग्वालियर, चंबल व सागर संभाग के अलावा राजगढ़, आगर, मंदसौर व झाबुआ में धूल भरी आंधी चलने के साथ-साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री, इंदौर का 19.3 डिग्री, ग्वालियर का 15 डिग्री और जबलपुर का 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, इंदौर का 32.9 डिग्री, ग्वालियर का 33.6 डिग्री और जबलपुर का 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath