जम्मू एवं कश्मीर में न्यूनतम तापमान में वृद्धि

श्रीनगर, 21 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में कारगिल को छोड़कर अन्य स्थानों पर रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। कारगिल को छोड़ अन्य किसी भी स्थान पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे नहीं दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बुधवार को मैदानी भागों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी भागों में बर्फबारी होने की उम्मीद है।”

अधिकारी ने कहा, “(सोमवार) रात में बदली छाई रही, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हुई।”

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री, पहलगाम में 2.4 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कारगिल में यह शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री, कटरा में 14.7 डिग्री, बटोट में 10.2 डिग्री, बनिहाल में 8.0 डिग्री और भदरवाह में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493