मणिरत्नम के साथ काम का अनुभव बेहतरीन : अदिति

चेन्नई, 21 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा कि उनके लिए फिल्मकार मणिरत्नम के साथ आगामी तमिल रोमांटिक फिल्म ‘काटरु वेलियिदाई’ में काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा।

अदिति ने फिल्म के ऑडियो लांच के दौरान संवाददाताओं से कहा, “यह बेहद खास फिल्म है। मणिरत्नम के साथ काम करने का मेरा सपना पूरा हो गया।”

‘रोजा’ के फिल्मकार के साथ काम करने के अनुभव को अदिति ने विटामिन के अनुभव की तरह बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मणिरत्नम के साथ वह भविष्य में फिर से काम करना चाहेंगी।

सिनेमाघरों में सात अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म में कार्थी भी मुख्य भूमिका में हैं। अदिति को इसमें एक चिकित्सक के किरदार में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493