उप्र : 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बांदा, 21 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने की कोशिश में संलिप्त एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि बिसंड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम छह साल की एक बच्ची को उसके पड़ोसी युवक ने बहला-फुसला कर अरहर के खेत में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और राज खुलने के भय से गले में फांसी का फंदा लगाकर उसे जान से मारने की कोशिश की।

मिश्र ने कहा, “पुलिस ने रात में ही बच्ची को बेहोशी की हालत में खेत से बरामद कर लिया और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी 22 वर्षीय युवक कुशंदर को गिरफ्तार भी कर लिया है।”

उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि चिकित्सा परीक्षण में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493