उप्र : गोली लगने से मरे प्रेमी-प्रेमिका के शव बरामद

शाहजहांपुर, 21 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में एक निजी पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान से पुलिस ने मंगलवार को गोली लगने से मरे एक युगल जोड़े के शव बरामद किए हैं। एसपी के अनुसार, कथित तौर पर प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मार कर हत्या करने के बाद खुद ही गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रमेश भारतीय ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सूनसान मैदान से पुलिस ने एक युवक और युवती का शव बरामद किया है, दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। युवक के बैग से आठ जिंदा कारतूस और शवों के पास एक तमंचा पड़ा मिला है।

एसपी ने बताया, “दोनों के पास से मिले दस्तावेजों से युवक की पहचान फिरोज सिद्दीकी (23) और गुंजा शर्मा (20) निवासी बड़ा गांव के रूप में हुई है। लड़की के घर पुलिस भेज कर सूचना दी गई तो उसके परिजनों का कहना था कि वह घर से सिलाई सीखने का बहाना करके गई थी।”

एसपी ने ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, अलग-अलग समुदायों से होने की वजह से परिजन विरोध कर रहे थे। आशंका जाहिर की कि पहले युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी, बाद में खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली होगी। उन्होंने ऑनर किलिंग से इनकार नहीं किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493