सभा के प्रवक्ता देवी प्रसाद यादव ने बताया कि 23 मार्च को हिंदुस्तान गणतांत्रिक समाजवादी संघ के संयोजक शहीद-ए-आजम भगत सिंह का बलिदान दिवस भी है। चिंतन सभा इस दिन भगत सिंह के समाजवादी चिंतन से सबको अवगत कराने के लिए साहित्य-वितरण के साथ-साथ ‘लोहिया-भगत व समाजवाद’ विषय पर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में परिचर्चा का आयोजन करेगी।
परिचर्चा की अध्यक्षता प्रख्यात इतिहासविद् प्रो. पंकज कुमार करेंगे और संचालन अभय यादव करेंगे।
dharmpath.com dharmpath