नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह धूप रही। दिन में आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का समान्य तापमान था।
dharmpath.com dharmpath